Bharat Jodo Yatra : आज मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे कांग्रेस के यह दिग्गज नेता, 7 नदियों का जल लेकर होंगे शामिल

Bharat Jodo Yatra : मध्य प्रदेश में राहुल गांधी (rahul gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra) का आज चौथा दिन है, आज भी राहुल के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) यात्रा में पूरे समय मौजूद रहेगी. खास बात यह है कि आज राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता भी शामिल होंगे. राहुल गांधी की यात्रा मोरटक्का गांव से शुरू हुई, यात्रा में पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हैं.

सीएम बघेल सहित कई मंत्री होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कई विधायक मंत्री आज मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।यह नेता छत्तीसगढ़ की मिट्टी और 7 नदियों का जल लेकर मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। ऐसा पता चला है की आज छत्तीसगढ़ के 334 कांग्रेस नेता होंगे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल।

यह भी पढ़िए – कांग्रेस सरकार को लगा बहुत बड़ा झटका, कमलनाथ के करीबी गद्दावर नेता हुए BJP में शामिल

कल ओंकारेश्वर में की थी पूजा 

कल राहुल गांधी ने प्रसिद्ध ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा अर्चना की थी, इसके अलावा वह नर्मदा आरती में भी शामिल हुए थे. बता दें कि आज भी राहुल गांधी 23 किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे, आज भी राहुल के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता चल रहे हैं, पीसीसी चीफ कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, जीतू पटवारी सहित भी यात्रा में लगातार साथ चल रहे हैं. राहुल की यात्रा का आज 80 वां दिन है, वहीं उनकी बहन प्रियंका पहली बार इस यात्रा में शामिल हुई हैं.

1 thought on “Bharat Jodo Yatra : आज मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे कांग्रेस के यह दिग्गज नेता, 7 नदियों का जल लेकर होंगे शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed