अब इन्तजार हुआ ख़त्म आ गया है RRB Group D का रिजल्ट, फटाफट यहां चेक करे अपना रिजल्ट

0
group d

RRB Group D : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) 2022 का परिणाम गुरुवार, 22 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। हालांकि, अभी भोपाल और गुवाहाटी जोन के परिणाम अपलोड होने की जानकारी सामने आई है। अब आजकल में सभी जोन का परिणाम जारी होने की उम्मीद है।

उम्मीदवार जो RRB ग्रुप डी सीबीटी 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- indianrailways.gov.in और  संबंधित आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों से अपना परिणाम देख सकते हैं। RRB ग्रुप डी सीबीटी आधारित परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूम्बर के बीच कई चरणों में आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने RRB ग्रुप डी परीक्षा 2022 को क्लीयर किया है, उन्हें अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा।   

यह भी पढ़िए – बादशाहत बरकार रखने के लिए और बड़ी बड़ी गाड़ियों के पहिये जाम करने आ रही है new लुक Mahindra Bolero, लुक देख लोग हो गए घायल

RRB Group D Result 2022 ऐसे कर सकते है चेक

ऐसे में जबकि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर कहा गया था कि आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 की घोषणा 24 दिसंबर से पहले भी हो सकती है तो 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक आयोजित इन कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं (सीबीटी) में सम्मिलित हुए एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों को जान लेना चाहिए कि वे अपना आरआरसी लेवल 1 रिजल्ट 2022 कहां और कैसे देख सकते हैं। दरअसल, आरआरसी लेवल 1 रिजल्ट 2022 की घोषणा विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा अलग-अलग की गई है। हर आरआरबी के अंतर्गत आने वाले रेलवे जोन के लिए आरआरसी लेवल 1 सीबीटी रिजल्ट 2022 और चयनित उम्मीदवारों की सूची उस बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की गई है।

यह भी पढ़िए – फ्री Ration को लेकर आज मिल सकती है बड़ी खुशखबरी सरकार ले सकती है आज यह बड़ा फैसला, कार्डधारियों का नहीं रहेगा ख़ुशी का ठिकाना

इन वेबसाइटों पर देखें अपने जोन रिजल्ट

  • मुजफ्फरपुर – rrbmuzaffarpur.gov.in
  • पटना – rrbpatna.gov.in
  • रांची – rrbranchi.gov.in
  • प्रयागराज – rrbald.gov.in
  • भोपाल – rrbbhopal.gov.in
  • बिलासपुर – rrbbilaspur.gov.in
  • मुंबई – rrbmumbai.gov.in
  • गुवाहाटी – rrbguwahati.gov.in
  • कोलकाता – rrbkolkata.gov.in
  • सिकंदराबाद – rrbsecunderabad.gov.in
  • गोरखपुर – rrbgkp.gov.in
  • चंडीगढ़ – rrbcdg.gov.in

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed