अचानक रोकना पड़ा Bharat Jodo Yatra, कांग्रेस सांसद को यात्रा के दौरान आया हार्ट अटैक, सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन

Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है. कांग्रेस सांसद चौधरी, राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे, फिर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. यात्रा के दौरान संतोख सिंह चौधरी की सांस अचानक फूलने लगी और फिर वो सड़क पर गिर गए. इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया, लेकिन संतोख सिंह चौधरी की जान नहीं बचाई जा सकी. कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया गया है.

पंजाब CM ने निधन पर जताया दुख

कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबी भाषा में ट्वीट किया कि जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.

यह भी पढ़िए – नए एडवांस फीचर्स के साथ आ रही है Swift Sport, माइलेज में तोड़ देंगी सबका रिकॉर्ड, टाटा की चिड़िया होंगी फुर

चलते-चलते अचानक गिरे सांसद

बता दें कि कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है. वह फिल्लौर के पास भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सड़क पर अचानक गिर गए और फिर उन्हें फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने संतोख सिंह चौधरी को मृत घोषित कर दिया. संतोख सिंह चौधरी के बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी, फिल्लौर से ही विधायक हैं.

यह भी पढ़िए – Bajaj CT 125X : बजाज ने लांच माइलेज की रानी, कम कीमत मिलेंगे दमदार फीचर्स, shine होंगी पिटारे बंद

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे MP

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बताया कि पार्टी सांसद संतोख चौधरी का निधन हो गया है. चौधरी फिल्लौर में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा में हिस्सा ले रहे थे, जहां वह बेहोश हो गए. बाजवा आज खुद भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे. उन्होंने बताया कि चौधरी को फगवाड़ा के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया.

यह था राहुल गांधी की यात्रा का शेड्यूल

सुबह सात बजे राहुल गांधी की यात्रा लोडोवाल से शुरू होनी थी। यात्रा को दस बजे जालंधर के गोराया पहुंचना था। यहां पर दोपहर को लंच के बाद यात्रा 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलती थी और छह बजे फगवाड़ा बस स्टेशन के पास रुकनी थी लेकिन अब यात्रा स्थगित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed