ऑटोसेक्टर में Mahindra Bolero अपने नए अवतार में जीत लेगी सबका दिल, पॉवरफुल इंजन के साथ मार्केट में होंगी एंट्री

0
Mahindra Bolero

Mahindra Bolero 2023 : Auto EXPO 2023 के तहत ऑटोसेक्टर में एक से बढ़कर एक नई गाड़िया आ रही है। जिसमे नए अपडेट फीचर्स मिल रहे है। इस बार Bolero का यह नया अवतार दो कलर एक्सटीरियर में आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इस बार गाड़ी में दो एयरबैग लगाए हैं। बदला हुआ डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हम आपको बता दें कि नेक्स्ट जनरेशन Mahindra Bolero इसी साल लॉन्च की जाएगी जिसमें बेहतर लुक्स और लेटेस्ट फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Mahindra की रिकॉर्ड तोड़ हो रही है बिक्री

अक्टूबर में यह महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी भी रही है, अक्टूबर महीने में महिंद्रा बोलेरो की करीब 8,700 यूनिट खरीदी गई हैं। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ग्राहक बोलेरो को स्कॉर्पियो से ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बता दें कि महिंद्रा बोलेरो दो मॉडल्स- Bolero और Bolero Neo में आती है। इन दोनों ही मॉडल्स की कीमत लगभग 9.50 लाख रुपये से शुरू होती है। हम आपको बता दें कि महिंद्रा कंपनी नेक्स्ट जनरेशन स्कॉर्पियो पर भी काम कर रही है। जिसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़िए – एक बार फिर नए दमदार फीचर्स के साथ वापस आ रही है कम कीमत वाली TATA NANO, ALTO की होगी बत्ती गुल

नई Mahindra Bolero के शानदार फीचर्स

फॉग लैंप हाउसिंग इस वाहन के आगे स्थित है। हालांकि वाहन की हेडलाइट्स समान रहती हैं, लेकिन इसके इंटीरियर में कुछ अंतर ध्यान देने योग्य है। माना जा रहा है कि कंपनी इस नई एसयूवी के साथ कुछ नए फीचर्स भी जोड़ सकती है। Mahindra Bolero में इस बार आप कार में नया केबिन भी रिप्लेस कर सकते हैं। इस मॉडल में ABS, EBD, पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स पहले से ज्यादा स्टैंडर्ड होंगे।

यह भी पढ़िए – किसानों के लिए बुरी खबर एक बार फिर बढ़ गए DAP UREA के भाव, देखिये एक बोरी के नए ताजा भाव

नई Mahindra Bolero का पॉवरफुल इंजन

Mahindra Bolero 2022 के नए मॉडल में आपको 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा। जो मौजूदा मॉडल का इंजन है। यह इंजन 75 हॉर्सपावर और 210 एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इस कार में आपको तीन सिलेंडर वाला इंजन मिलता है। जो कार की स्पीड को काफी आगे तक धकेल देती है। यह इंजन भी 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।

नई Mahindra Bolero में कलर ऑप्शन

नई महिंद्रा बोलेरो एयरबैग, लुक और फीचर्स के साथ दिलों पर राज करती है शानदार सफेद, सिल्वर और टैन रंगों में उपलब्ध, बोलेरो के डैशबोर्ड में दोहरे एयरबैग की नियुक्ति को सही करने के लिए कुछ बदलाव देखे गए हैं।

नई Mahindra Bolero की कीमत

Mahindra Bolero 2022 को 3 ट्रिम स्तरों B4, B6 और B6 Opt में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 8.85 लाख रुपये से 9.86 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) के बीच है। डुअल एयरबैग्स के आने से बोलेरो के सभी वेरिएंट्स की कीमतें पहले के मुकाबले 14,000 रुपये से बढ़कर 16,000 रुपये तक महंगी हो गई हैं।

शानदार लुक फीचर्स और तगड़े माइलेज की वजह से Mahindra Bolero छोटे शहरों में काफी लोकप्रिय है। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी एक लीटर डीजल पर 16.7 किमी तक चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed