Betul News : बैतूल जिले के तहसील प्रभात पट्टन में जैविक खेती जमीन का आधार विषय पर सुभाष जी देशमुख द्वारा किया भव्य कार्येक्रम का आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह और जिले के कई वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित

Betul News : आज बैतूल जिले के तहसील प्रभात पट्टन में जैविक खेती जमीन का आधार विषय पर कार्यशाला श्री सुभाष जी देशमुख द्वारा आयोजन किया गया जिसमें सभी अतिथियों द्वारा उनकी जैविक खेती की ओर दृष्टि देखते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की गई.

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी के साथ वरिष्ठ नेता भी रहे उपस्थित

जिसमें मुख्य रुप से हेमंत खंडेलवाल पूर्व सांसद एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी एवं भारत भारती आवासीय विद्यालय के सचिव श्री मोहन जी नागर एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार जी एवं पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख जी एवं श्री विजय कुमार वर्मा कृषि वैज्ञानिक बेतूल बाजार उपस्थित उनकी गरिमामय उपस्थिति में जैविक खेती कार्यक्रम पर चर्चा मुख्य अतिथियों की गई द्वारा मोहन नागर जी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि आने वाले समय में जैविक खेती अपनान अनिवार्य है एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी जी ने जैविक खेती को जीवन का आधार बताते हुए विशाल बीमारियों से बचाव के लिए जैविक खेती अपनाने कहां एवं संकल्प दिलवाया गया कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के किसान बंधु एवं गणमान्य उपस्थित रहे

कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश जी सोनारे प्रभात पट्टन एवं मुलताई मंडल नगर अध्यक्ष गणेश साहू एवं दुनावा के मंडल अध्यक्ष परसराम ठाकरे एवं मासौद मंडल के श्री विजय जी घोडकी जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री भास्कर मगरदे जी उपस्थित रहे अंत में कार्यक्रम के आभार के लिए कार्यक्रम के आयोजक श्री सुभाष जी देशमुख द्वारा किया गया एवं उपस्थित किसान भाइयों को जैविक खेती अपनाने एवं पशुपालन को बढ़ावा देने की सलाह दी गई.
