Himachal CM : हिमाचल CM और डिप्टी CM के नाम पर लगी मुहर , इन दिग्गज नेता को चुना गया
Himachal CM : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। हरोली से कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद सीएम पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का एलान किया गया। सुखविंदर सुक्खू सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सुक्खू के गांव सेरा में जश्न का माहौल है। माता संसार देई, पत्नी कमलेश ठाकुर और दोनों बेटियां फूली नहीं समा रही हैं।
प्रतिभा सिंह के समर्थक कर रहे हंगामा
हिमाचल विधानसभा के प्रवेश द्वार पर प्रतिभा सिंह के समर्थक धरने पर बैठ गए हैं. समर्थक तानाशाही नहीं चलेगी के लगा रहे हैं. उन्होंने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के आते ही नारेबाजी शुरू कर दी. इस बीच भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी पहुंच गए.
यह भी पढ़िये – DESI COW:गाय की इन 3 नस्लों से पशुपालको की आय होंगी दोगुनी सरकार भी करेंगी मदद तुरंत घर ले आये ये नस्ल की गाय
शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक जारी
शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक जारी है. बैठक में हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कई नेता मौजूद हैं.
यह भी पढ़िये – White Hair : अब आपके घर की ब्लैक टी कर देंगी आपके सफेद बालों को काला, देखिये कैसे करे उपयोग
सुखविंदर सुक्खू ने गांधी परिवार का किया धन्यवाद
हिमाचल के भावी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता का शुक्रगुजार हूं. हमारी सरकार लाएगी बदलाव, हमने हिमाचल प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है. राज्य के विकास के लिए हमें काम करना है.