Business Idea : इस खास नस्ल की गाय के पालन से कर सकते है लाखों की कमाई, एक साल में देती है 1800 लीटर दूध

Business Idea : इस खास नस्ल की गाय के पालन से कर सकते है लाखों की कमाई, एक साल में देती है 1800 लीटर दूध . गिर (Gir) गाय भारतीय मूल की प्रमुख दुधारू देसी नस्ल है। गिर गाय को देसन, गुजराती, काठियावाड़ी, सूरती, सोरठी, आदि नामों से भी जाना जाता है। गुजरात के दक्षिण काठियावाड़ के गिर जंगलों में इस नस्ल का मूल स्थान माना जाता है। यही कारण है कि इस नस्ल को गिर नस्ल कहते हैं। गिर गाय (gir gay) एक बड़ी नस्ल है जो अधिक दूध उत्पादन के लिए जानी जाती है।
यह भी पढ़िये – 200MP कैमरे के साथ Realme बिल्कुल नए लुक में ला रहा है अपना नया स्मार्टफोन, बस कुछ ही मिनटों में कर देंगा मोबाइल की चार्जिंग फुल
गिर गाय की यह है पहचान
इस गाय का पालन कर आप अच्छी खासी कमाई कर सकते है. इस गाय का रंग रूप इस प्रकार होता है.
- गिर (Gir) नस्ल की गाय का शरीर लाल रंग का होता है।
- इनके शरीर पर गहरे लाल या चॉकलेट की तरह भूरे रंग के धब्बे पाए जाते हैं।
- गिर गायों का शारीरिक आकार मध्यम से बड़ा होता है।
- मादा गिर गाय का वजन करीब 385 किलोग्राम और ऊंचाई 130 सेंटीमीटर होती है।
- वहीं नर गिर का औसत वजन 545 किलोग्राम और ऊंचाई करीब 135 सेंटीमीटर होती है।
- गिर गाय का माथा उत्तल और चौड़ा होता हो, जो इन्हें तेज धूप से बचाने में सहायक है।
- गिर नस्ल की गाय के कान लम्बे एवं नीचे की तरफ लटके होते हैं।
यह भी पढ़िये – Sariya Cement के दाम में इन दिनों आई भारी गिरावट, देखिये स भी राज्यों के भाव
गिर गाय की प्रमुख विशेषताएं
अगर इस गाय का पालन करते है तो इसके चारा पानी का विशेष ध्यान रखना पड़ता है और अधिक इस गाय को खुराक दी जाये तो यह अच्छा दूध देती है.
- गिर गाय (gir gay) एक ब्यात में 1200 से 1800 किलोग्राम तक दूध देती है।
- प्रतिदिन यह गाय 12 लीटर से अधिक दूध देती है।
- इस नस्ल की गाय के दूध में 4.5 प्रतिशत वसा की मात्रा होती है।
- 3 वर्ष आयु होने पर यह नस्ल पहले बछड़े को जन्म देने में सक्षम हो जाती है।
- अपने जीवन काल में एक गाय 6 से 12 बछड़े को जन्म देती है।
- गिर गाय की औसत आयु 12 से 15 वर्ष तक होती है।
- गिर गाय की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है।
- यह गाय विभिन्न जलवायु एवं गर्म क्षेत्रों में भी आसानी से रह सकती है।
गिर गाय की मार्केट में कीमत
भारतीय बाजार में गिर गाय की कीमत 20 हजार से लेकर 25 हजार रुपए तक है। गिर गाय की कीमत दूध देने की क्षमता, गाय की उम्र और स्वास्थ पर भी निर्भर करता है।