Rahul Athiya Wedding : आज सात फेरों के साथ आथिया शेट्टी होंगी भारतीय क्रिकेटर KL Rahul की, विराट कोहली भी होंगे शामिल
![](https://divyajagran.in/wp-content/uploads/2023/01/kj-rahul1-1024x624.jpg)
Rahul Athiya Wedding : भारतीय क्रिकेटर KL Rahul आज अपनी दुल्हनिया लेकर आने वाले हैं। 23 जनवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी संग शादी परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। अथिया और केएल राहुल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस पर होने जा रही है। इस कार्येक्रम में कई मशहूर हस्तिया शामिल होंगी।
सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी को लेकर काफी बज बना हुआ है। 22 जनवरी को अथिया और केएल राहुल की संगीत और मेहंदी सेरिमनी हुई, जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां पहुंचीं।
अथिया और राहुल की शादी में फोन ले जाने की अनुमति नहीं
![](https://divyajagran.in/wp-content/uploads/2023/01/22_01_2023-suniel_shetty_on_aathiya_shetty_wedding_23305120-1024x576.webp)
लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को फोन के बिना समारोह में आने के लिए कहा गया है। शादी में शामिल होने वाला कोई भी मेहमान फोन लेकर वहां नहीं पहुंचेगा।
यह भी पढ़िए – Gadar 2 की रिलीज से पहले सकीना उर्फ़ अमीषा का बोल्ड वीडियो हुआ वायरल, वीडियो देख फैंस रह गए दंग
शादी में शामिल होंगे 100 मेहमान
![](https://divyajagran.in/wp-content/uploads/2023/01/22_01_2023-kl_rahul_athiya_shetty_23304906-1024x576.webp)
राहुल और अथिया की शादी में 100 मेहमान शामिल होंगे। मेहमानों में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसके अलावा बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां भी शादी में शामिल होंगी। शादी के बाद राहुल और अथिया रिसेप्शन रखेंगे, जिसमें सभी मेहमानों और दोस्तों को बुलाया जाएगा।
यह भी पढ़िए – Anjali के बाद Urfi Javed की बैडरूम की फोटो हुई वायरल, इस शख्स के साथ सोते हुए नजर आई
कल रात संगीत में आये थे तमाम सितारे
![](https://divyajagran.in/wp-content/uploads/2023/01/17_01_2023-kl_rahul_athiya_shetty_wedding_23299516-1-1024x576.webp)
कल रात इस कपल का संगीत था जिसमें दोनों ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ काफी डांस किया. सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) तक, तमाम सितारों के गाने पार्टी में बजे थे जिनमें ‘पठान’ (Pathaan) का ‘बेशरम रंग’ (Besharam Rang) भी शामिल था.