अब गेहूँ काटने के लिए नहीं होंगी मजदूरों की जरूरत, घर ले आये यह सस्ती गेहूँ काटने की मशीन, होंगी लाखो की कमाई

अब गेहूँ काटने के लिए नहीं होंगी मजदूरों की जरूरत, घर ले आये यह सस्ती गेहूँ काटने की मशीन, होंगी लाखो की कमाई। किसानों के लिए अब काम का समय आ गया है। इस समय देश के खेतों में रबी की फसल लहलहा रही है। मार्च महीने से फसल कटाई का काम शुरू हो जाएगा, जो मई माह तक चलेगा। फसल कटाई के लिए श्रमिकों की आवश्यकता होगी. पर एक साथ फसल कटाई आ जाने के कारण किसानो को मजदूरों के लिए परेशान होना पड़ता है। पर अब ऐसा नहीं होगा आज बहुत सी गेहूँ काटने के मशीन मार्केट में आ गई है जिससे की घंटो का काम मिनटों में हो जायेंगा।
इस गेहूँ काटने की मशीन से समय की होंगी बचत
अब किसानो को मजदूरों पर आश्रित रहने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज कई मशीनों ने कृषि के कार्य को आसान बना दिया है। जिन कामों को करने में पहले कई दिन लग जाते थे, वो काम अब कुछ घंटों में हो जाते हैं। पहले फसलों की कटाई में लंबा समय और श्रमिक श्रम लगता था लेकिन अब फसल कटाई मशीनों ने इस काम को और आसान बना दिया है। रीपर बाइंडर मशीन को फसल की कटाई के लिए बनाया गया है। यह मशीन फसल की कटाई के साथ-साथ रस्सियों से उनका बंडल भी बनाती है। इस यंत्र की सहायता से खेत में 5 से 7 सेमी ऊपर फसल की कटाई आसानी से की जा सकती है। इस यंत्र के कारण भूसे का नुकसान नहीं होता है। इस मशीन से 85 सेमी से 110 सेमी ऊंचाई वाली गेहूं, जौ, धान, जेई और अन्य फसलों की आसानी से कटाई कर बंडल बनाया जाता है।
यह भी पढ़िए – मिर्जापुर के मुन्ना भैया की बहन दिखती है हूर की परी, बोल्डनेस और खूबसूरत अदाओ से जीत लिया फैंस का दिल, देखे तस्वीरें
रीपर बाइंडर ऐसे करती है काम

रीपर बाइंडर मशीन फसल की कटाई में काम आती है। रीपर बाइंडर मशीन छोटे किसानों के लिए उपयोगी है। रीपर बाइंडर मशीन की सहायता से जमीन से 5 से 7 सेमी ऊपर फसल की कटाई आसानी से की जा सकती है और भूसे का नुकसान नहीं होता है। इस मशीन को कम कीमत में आसानी से ख़रीदा जा सकता है।
रीपर बाइंडर है बहुत उपजोगी

- फसल कटाई के लिए मजदूरों की कमी होने पर रीपर बाइंडर का उपयोग किया जाता है।
- रीपर बाइंडर मशीन के उपयोग से समय, धन और मजदूरी की बचत होती है।
- इस मशीन से 85 सेमी से 110 सेमी तक ऊंचाई वाली फसलों को आसानी से काटा जा सकता है।
- रीपर बाइंडर मशीन का उपयोग गेहूं, जौ, जेई, धान सहित अन्य फसलों की कटाई में किया जाता है।
- रीपर बाइंडर मशीन एक घंटे में एक एकड़ भूमि पर खड़ी फसल काट सकती है।
- इस मशीन के माध्यम से फसल को काटने के साथ-साथ उनका बंडल भी बनाया जा सकता है।
- यह मशीन बारिश के समय और पेटाकाश्त की जमीन पर भी आसानी से कार्य कर सकती है।
- इससे खेतों में उगने वाली झाडिय़ों की भी आसानी से कटिंग की जा सकती है।
- इस मशीन में छोटी टाई लगाकर करीब 5 क्विंटल तक का भार ढोया जा सकता है।
- रीपर बाइंडर मशीन के उपयोग से भूसे का नुकसान नहीं होता है।
- रीपर बाइंडर को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान होता है।
- यह यंत्र टिकाऊ है और लंबे समय तक चलता है।
रीपर बाइंडर की कीमत

आज आपको मार्केट में बहुत सारी मशीन देखने मिलेंगी। देश में कई कंपनियां रीपर बाइंडर का निर्माण करती है। अलग-अलग कंपनियों के रीपर बाइंडर की कीमतों में अंतर पाया जाता है। सामान्यत रीपर बाइंडर की कीमत 80 हजार रुपए से लेकर चार लाख रुपए तक होती है। इस मशीन से आप आराम से कम समय में लगात निकाल सकते हो।