पहाड़ी सड़को पर राज करने नए अवतार में आ रही है Tata Sumo, पहले से ज्यादा किलर लुक और ताबड़तोड़ इंजन से Bolero को करेंगी ओवरटेक

पहाड़ी सड़को पर राज करने नए अवतार में आ रही है Tata Sumo, पहले से ज्यादा किलर लुक और ताबड़तोड़ इंजन से Bolero को करेंगी ओवरटेक। एक समय टाटा की सूमो बहुत ही फेमस गाड़ियों में से एक थी। आज भी कई पहाड़ी रास्तो पर टाटा सूमो का राज है। देश के एसयूवी सेगमेंट में भारी डिमांड को देखते हुए Tata Motors अपनी एक नई एसयूवी को पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की योजना अपनी पॉपुलर एसयूवी Tata Sumo के नए वेरिएंट को बाजार में उतारने की है। आपको बता दें कि यह एसयूवी अपने समय में काफी पॉपुलर थी।
पहाड़ी सड़को पर राज करने नए अवतार में आ रही है Tata Sumo, पहले से ज्यादा किलर लुक और ताबड़तोड़ इंजन से Bolero को करेंगी ओवरटेक
नई Tata Sumo आयेंगी नए अवतार में

पहले के मुकाबले टाटा सूमो नए अवतार में आयेंगी। इसमें कई नए अपडेट देखे जायेंगे। खास कर इसमें नए सेफ्टी फीचर्स देखने मिलेंगे।इसमें आपको ज्यादा केबिन स्पेस भी मिल जाता था। कंपनी इसकी लोकप्रियता को देखते हुए Tata Sumo 2023 को पेश करने की तैयारी कर रही है। नए अवतार में आते ही मार्केट में बड़ी बड़ी 7 सीटर गाड़ियों को टक्कर देंगी।
यह भी पढ़िए – Vivo ने पेश किया शानदार कैमरा क़्वालिटी वाला सस्ता स्मार्टफोन, अब MI और Realme की लगेंगी वाट
नई Tata Sumo 2023 का दमदार इंजन

एक बड़े इंजन के साथ नई टाटा सूमो आपको मार्केट में देखने मिलेंगी। टाटा सूमो में आपको 2936 सीसी के डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें की पहले जब यह भारतीय बाजार में मौजूद थी। उस समय इसमें 15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल जाता था। इस एसयूवी को कंपनी ने BS4 इंजन के साथ अपडेट किया था। लेकिन बाद में कंपनी को इसे डिस्कंटीन्यू करना पड़ा।ऐसे में अब कंपनी अपनी इस 7-सीटर एसयूवी को फिर से बाजार में पेश करना चाहती है।
Tata Sumo 2023 के अपडेटेड फीचर्स

कई रिपोर्ट्स की माने तो Tata Sumo 2023 को अगले साल तक लांच किया जाने की संभावना है। हालांकि इसे लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इस एसयूवी में क्रूज कंट्रोल के साथ ही कई आधुनिक फीचर्स भी आपको मिल सकते है। वहीं इसके सेफ्टी पर भी कंपनी द्वारा काफी ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में इसमें कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।
पहाड़ी सड़को पर राज करने नए अवतार में आ रही है Tata Sumo, पहले से ज्यादा किलर लुक और ताबड़तोड़ इंजन से Bolero को करेंगी ओवरटेक
Tata Sumo 2023 की कीमत

कंपनी ने अपनी इस एसयूवी की कीमत को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन इस एसयूवी के 8 लाख रुपये से लेकर 12 लाख रुपये की कीमत पर बाजार में लांच होने की संभावना जताई जा रही है। इसे कंपनी डीजल इंजन के साथ बाजार में पेश करेगी। इस एसयूवी का इंतजार लोग काफी बेसब्री से कर रहे हैं। ऐसे में कंपनी इसे जल्द लांच कर सकती है।