Samsung TV यूजर्स को बड़ा झटका, हो जाइये सावधान होने वाले है कुछ बड़े बदलाव

0
Samsung TV

Samsung TV यूजर्स को बड़ा झटका, हो जाइये सावधान होने वाले है कुछ बड़े बदलाव

अगर आप Samsung TV यूजर्स में से है तो हो जाइये सावधान 1 मार्च 2024 से सैमसंग के किसी भी टीवी मॉडल में गूगल असिस्टेंट फीचर नहीं मिलेगा।

Samsung TV यूजर्स को बड़ा झटका

Samsung स्मार्ट TV में एक बड़ा बदलाव कंपनी करने जा रही है। स्मार्ट टीवी में से अब Google Assistant को हटाया जाएगा। कंपनी ने इसकी सूचना अधिकारिक रूप से सपोर्ट पेज पर जारी कर दी है। जिसमें कहा गया है कि मार्च से गूगल असिस्टेंट सैमसंग स्मार्ट टीवी में उपलब्ध नहीं होगा। जो मॉडल पुराने हैं उनसे तो गूगल असिस्टेंट हटेगा ही, बल्कि नए आने वाले मॉडल्स में भी अब यह वॉयस असिस्टेंट नहीं दिखाई देगा। आइए जानते हैं कंपनी के इस कदम के पीछे क्या वजह बताई गई है। गूगल के वॉयस असिस्टेंट Google Assistant को अब जगह नहीं मिलेगी।

1 मार्च 2024 से सैमसंग के किसी भी टीवी मॉडल में यह फीचर नहीं मिलेगा। इसमें कंपनी के सभी मॉडल्स जिसमें 2020 Lifestyle TV, 2020 Crystal UHD TV, 2020 8K and 4K QLED TV, 2021 स्मार्ट टीवी मॉडल, 2022 स्मार्ट टीवी मॉडल भी शामिल हैं।

गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट Samsung TV

Samsung TV 2020 से अपने टीवी में गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट देना शुरू किया था। 4 साल के बाद अब इस फीचर को टीवी से हटाया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि गूगल की पॉलिसी में बदलाव के कारण ऐसा किया जा रहा है। हालांकि सैमसंग ने इसकी विस्तारित जानकारी अभी नहीं दी है

कि पॉलिसी में ऐसा क्या बदलाव किया गया है, जिसके कारण इस फीचर को अब हटाया जा रहा है। कंपनी ने सपोर्ट पेज पर लिखा है, ‘गूगल पॉलिसी में बदलाव के चलते, Google Assistant अब 1 मार्च 2024 से सैमसंग स्मार्ट टीवी में उपलब्ध नहीं होगा। वॉयस असिस्टेंट के लिए टीवी में दूसरे विकल्प चेक करें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *