गेहूं की यह खास किस्म देंगी आपको कम पानी में भी अधिक उत्पादन, बहुत ही खास है गेहूं की यह 4 किस्म

0
गेहूं की किस्म

गेहूं की यह खास किस्म देंगी आपको कम पानी में भी अधिक उत्पादन, बहुत ही खास है गेहूं की यह 4 किस्म। किसान भाई गेहूं की बुवाई की तैयारी में लग गए है। वे लोग ऐसे बीज का चुनाव करते है जो की अधिक उत्पादन दे। आज हम आपको गेहूं की 4 उन्नत किस्म के बारे में बताने जा रहे है जो 75 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से आपको उत्पादन दे सकती है। यह किस्म हाल ही में तैयार की गई है। इस किस्म पर मौसम परिवर्तन का भी कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है। इस किस्म पर रोग और किट लगने का भी प्रभाव नहीं पड़ता है। तो आईये जानते है वह कोनसी किस्म है और उसकी क्या खासियत है।

यह भी पढ़िए – आ गया iPhone खरीदने का सुनहरा अवसर, iPhone पर मिल रहा है भारी भरकम डिस्काउंट, कीमत देख आप भी दौड़ पड़ेंगे इसको खरीदने

GW 322 देती है अच्छा उत्पादन

गेहूं की इस खास किस्म की बुवाई मध्यप्रदेश में देखने मिलती है। आपको बता दे की यह फसल लगभग 4 महीनो में पक कर तैयार हो जाती है। GW 322 गेहूं की यह किस्म मध्यप्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी उगाई जा सकती है। इस किस्म को 3 से 4 बार सिंचाई की जरूरत होती है। यह आपको बहुत ही अच्छा उत्पादन देंगी।

पूसा तेजस गेंहू की किस्म भी है जबरदस्त

गेंहू की यह किस्म आपको अब आसानी से मिल जाएंगी। किसान भाई इस किस्म की अब ज्यादा बुवाई कर रहे है। इस किस्म को जबलपुर के कृषि विश्वविद्यालय के प्रयोग में पूसा तेजस गेहू एक हेक्टेयर में 70 क्विंटल उत्पादन के बाद किसानों को यह किस्म दी गई। गेहूं की यह किस्म 110 – 115 दिन में पक कर तैयार हो जाती है। इस किस्म को सिंचाई की कम जरूरत होती है। यह आपको भी अच्छा उत्पादन देंगी।

यह भी पढ़िए – Ertiga पर क़यामत बनकर टूटेंगी नई Renault Triber, दमदार पॉवरफुल इंजन के साथ मिलेंगे ब्रांडेड फीचर्स

श्री राम सुपर 111 भी है शानदार

श्रीराम फर्टिलाइजर्स एण्ड कैमिकल्स के विश्वविख्यात गेहूँ वैज्ञानिकों द्वारा इस किस्म को तैयार किया गया है। यह भी किस्म काफी शानदार है। यह लगभग 3 महीनो में पककर तैयार हो जाता है। इस किस्म का दाना चमकदार होता है, मध्यप्रदेश के किसानों के अनुसार श्री राम सुपर 111 22 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन होता हैं। इस किस्म को ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है।

HD 4728 गेहूं की यह किस्म

HD 4728 गेहूं की यह किस्म लगभग 4 महीने में पककर तैयार हो जाती है। Wheat एचडी 4728 (पूसा मलावी)का प्रति हेक्टेयर कुल 55 क्विंटल उत्पादन होता है। भूमि की उपजाऊ क्षमता के आधार HD 4728 गेहूं का भारत के सभी राज्यों में खेती की जा सकती है। इस किस्म को थोड़े से पानी की आश्यकता होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *