निम्न वर्ग के लिए Maruti WagnoR आ रही है नए अवतार में, किलर लुक से मार्केट पर करेंगी राज

0
maruti wagnor

निम्न वर्ग के लिए Maruti WagnoR आ रही है नए अवतार में, किलर लुक से मार्केट पर करेंगी राज। वैगरआर का नया मॉडल, 2023 सुजुकी वैगनआर फेसलिफ्ट को जापान में पेश किया गया है। नए मॉडल के डिजाइन को अपडेट किया गया है। नई वैगनआर का लुक स्पोर्टी लग रहा है, साथ ही कई हाईटेक फीचर्स भी जोड़े गए हैं। भारत में मौजूद वैगनआर से जापान में पेश की गई मॉडल बिल्कुल अलग है।

पिछले साल Maruti WagnoR की हुई रिकॉर्ड तोड़ बिक्री

भारत में वैगरआर का मौजूदा मॉडल लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। लगातार पिछले महीने भी ये सबसे ज्यादा बिकने वाली लिस्ट में टॉप पर रहा है। वैगनआर की जुलाई 2022 में 22,588 यूनिट्स बिकी है।

यह भी पढ़िए – Mandi Bhav : गेहूँ के भाव पहुँचे सातवें आसमान पर, अचानक देखने मिला गेहूँ के भाव में बदलाव

नई Maruti WagnoR की कीमत

जापान में 2023 सुजुकी वैगनआर फेसलिफ्ट 1,217,700 येन से 1,509,200 येन (7.22 लाख रुपए से 8.96 लाख रुपए) की प्राइस रेंज में मिलेगी। वहीं वैगनआर स्टिंग्रे को 1,688,500 येन से 1,811,700 येन (10 लाख रुपए से 10.75 लाख रुपए) में पेश किया गया है। वैगनआर कस्टम जेड मॉडल की कीमत 1,474,000 येन से 1,756,700 येन (8.75 लाख रुपए से 10.43 लाख रुपए) के बीच है।

यह भी पढ़िए – One Plus के छक्के छुड़ाने आया Motorola Edge+, शानदार फीचर्स और मिलेंगी गजब की कैमरा क़्वालिटी

नई Maruti WagnoR में देखने मिलेंगा बदलाव

नई 2023 सुजुकी वैगनआर को तीन अलग-अलग मॉडल वैगनआर, वैगनआर कस्टम Z और स्टिंगरे में लॉन्च किया गया है। स्टिंगरे में बिल्कुल नया LED प्रोजेक्टर हेडलैंप सेटअप है जो इसे अधिक फ्यूचरिस्टिक स्टांस देता है। टेललैंप्स को भी स्टैंडर वर्जन की तुलना में काफी नीचे रखा गया है, जो इसे MPV जैसा डिजाइन देता है। स्टैण्डर्ड वैगनआर में अभी भी स्टैण्डर्ड हैलोजन हेडलैंप मिलता है।

नई Maruti WagnoR का लुक

मारुति सुजुकी वैगनआर पिछले सभी वर्जन की तरह एक बॉक्सी डिजाइन वाला लुक दिख रहा है। हालांकि, नई 2023 वैगनआर ग्रिल के साथ-साथ टेलगेट में एक्स्ट्रा डिजाइन में बदलाव लाती है। स्टिंगरे को एक आक्रामक रुख मिलता है जबकि कस्टम Z वैगनआर और वैगनआर सिंपल सी दिखती हैं। तीनों में रियर और साइड प्रोफाइल लगभग एक समान है।

नई Maruti WagnoR का इंटीरियर लुक

इंटीरियर मौजूदा वर्जन जैसा ही है। वैगनआर में बेज रंग का इंटीरियर मिलता है जबकि कस्टम जेड और स्टिंग्रे में ऑल-ब्लैक इंटीरियर मिलता है। केबिन के लुक और फील को ऊपर उठाने के लिए दो वेरिएंट पियानो ब्लैक और फॉक्स-वुड का इस्तेमाल करते हैं। इंफोटेनमेंट स्क्रीन नई मारुति सुजुकी कारों जैसे बलेनो और ब्रेजा में लॉन्च की गई 9 इंच की यूनिट मिलती है। कुछ अलाव सेफ्टी और सर्विस के मामले में स्टिंग्रे में HUD, ADAS, 360-डिग्री पार्किंग जैसे फीचर मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *