Priyanka Chopra की बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही है तेजी से वायरल, फैंस अपने आपको नहीं रोक पा रहे कमेंट करने से

Priyanka Chopra : Priyanka Chopra की बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही है तेजी से वायरल, फैंस अपने आपको नहीं रोक पाए अपने आपको नहीं रोक पा रहे कमेंट करने से। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। अभिनेत्री ने जब से अपनी बेटी मालती मैरी के जन्म की घोषणा की थी, तभी से फैंस उनकी नन्ही परी की झलक पाने के लिए बेताब थे। जन्म के बाद से ही अभिनेत्री मालती के साथ तस्वीरें साझा करती थीं, लेकिन कभी उनका चेहरा नहीं दिखाया था। वहीं, अब पहली बार प्रियंका ने बेटी मालती का चेहरा दिखाया है।

प्रियंका चोपड़ा ने दरअसल, लॉस एंजिल्स में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं जिसमें निक जोनास ने केविन और जो जोनास के साथ हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार का खुलासा किया। इस कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा मालती को लेकर पहुंची थीं। प्रियंका चोपड़ा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें मालती प्रियंका चोपड़ा की गोद में बैठी नजर आ रही हैं और प्रियंका जोनास ब्रदर्स के लिए चीयर करती दिख रही हैं।
यह भी पढ़िए – शादी से पहले Urfi Javed हुई प्रेग्नेंट! तस्वीरें देख फैंस के उड़ गए होश, जाने क्या है मामला

प्रियंका चोपड़ा द्वारा इस वीडियो के शेयर करते ही मालती की ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक के फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, कार्यक्रम को कवर करने पहुंचे कई विदेशी मीडिया ने भी मालती की तस्वीरों को शेयर किया है।
यह भी पढ़िए – पत्रकार पोपटलाल की असल पत्नी है हुर की परी, हॉटनेस फ़ैल है बबिता जी, तीन बच्चों के पिता है पोपटलाल

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में शादी की थी। इसके बाद साल 2022 की शुरुआत में कपल ने सरोगेसी के माध्यम से बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत इस दुनिया में किया। कुछ दिनों पहले ही मालती एक साल की हुई है और अब अभिनेत्री बेटी का चेहरा सबको दिखा दिया था। इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया था कि उन्होंने मेडिकल कॉम्प्लीकेशन्स के चलते सरोगेसी का रास्ता चुना था।