आसान तरीके से केले की खेती करके लाखो रूपये कमा सकते है,किसान भाई
![](https://divyajagran.in/wp-content/uploads/2023/12/banana-tree-palayankodan-variety-of-amruthapani-1-live-healthy-plant-kadiyam-nursery_1200x1200-1024x1024-1.jpg)
आसान तरीके से केले की खेती करके लाखो रूपये कमा सकते है,किसान भाई केला हमारे देश का 12 महीने मिलने वाला और हर मौसम में मिलाने वाला फल है ,ये हमारे शरीर के लिए औषधीय का कार्य करता है। आपको बता दे की केले का सेवन करने से खून की कमी,कैंसर और विटामिन C जैसे गुण पाए जाते है। जिससे मार्केट में केले की डिमांड बहुत ज्यादा रहती है। जिसे लोग हर मौसम में खाना पसंद करते है,आपको बता दे कि महाराष्ट्र में इसकी खेती सबसे ज्यादा की जाती है।बाजार की मांग और बाजार की दूरी को देखते हुए किसानों को फसल की तोड़ाई करनी चाहिए। बाजार दूर हो तो 70-75 प्रतिशत पकने पर ही फलों को तोड़ना अच्छा रहता है , इससे फलों के खराब होने का डर नहीं होता है।और इस तरह इन बातों का ध्यान रखकर किसान केले का अच्छा उत्पादन कर सकते है। आइये जानते है ,केले के बारे में
जानिए किस समय केले की खेती
आपको बता दे तो केले की खेती करने के लिए उष्ण और आर्द्र जलवायु की जरुवत होती है,इसकी खेती के लिए बलुई और दोमट मिट्टी में पैदावार बहुत अच्छी होती है। इसकी अच्छी खेती के लिए नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश जैसे पोषक तत्व की आवश्यकता होती है ,साथ ही में इसको अधिक जल की भी जरुवत होती है। केले की खेती करने का सही समय फरवरी-मार्च में होती है। जिसे खेती में अधिक मुनाफा और बहुत फायदे होते है,आपको बता दे कि गुजरात और असम में भी केला बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है।
![](https://divyajagran.in/wp-content/uploads/2023/12/image-41.png)
जानिए केले की खेती करना
आइये जानते है, केले खेती के बारे में पहले तो पौधों को गड्ढे या नालियों में उगाया जाता है. सबसे पहले एक या दो जुताई कर पाटा लगाया जाता है। फिर इसके बाद 2 या 3 मीटर की दूरी पर 50 सेमी लंबे, चौड़े और गहरे गड्ढे किए जाते हैं और फिर इसके बाद इन गड्ढों को 15 दिन के लिए धूप में खुला छोड़ दिया जाता है, इन गड्ढों में 10 किलो गोबर की खाद, 250 ग्राम नीम केक और 20 ग्राम कार्बोफ्युरॉन का खाद डाला जाता है। इसके बाद केले के पौधों का रोप तैयार हो जाता है ,केले की जड़ें ज्यादा गहराई तक नहीं जाती हैं, इसीलिए पानी की बहुत जरुवत होती है। जिससे की जड़ो को अच्छे से पोषण और खाद मिल सके। इसके पौधो में 6 फिट की गहराई होना चाहिए। यही सही डंग से खेती करने का सही तरीका है।
![](https://divyajagran.in/wp-content/uploads/2023/12/image-44.png)
गर्मियों में सिचाई कब करना है जानिए
आपको बता दे कि,केले की अच्छी पैदावार के लिए 70-75 सिंचाई करने की जरुवत होती है,सर्दियों में 7-8 दिन के अंतराल में अगर है तो गर्मियों में 4-5 दिन के अंतराल पर सिंचाई करनी चाहिए,केले के पौधों की जड़ों को नुकसान से बचाने के लिए ड्रिप सिंचाई करना अच्छा माना जाता है। साथ ही ऐसा करने से पानी की बचत काफी होती है,और पौधों को अच्छी तरह से बढ़ते है।
![](https://divyajagran.in/wp-content/uploads/2023/12/image-43-1024x576.png)
केले की खेती में मुनाफा
![](https://divyajagran.in/wp-content/uploads/2023/12/image-45-658x1024.png)
केले की खेती करने की बात करे तो एक पौधे को लगाने में 125 रूपये खर्च आता है ,इस तरह से आप एक एकड़ में केले की खेती करने पर डेढ़ लाख रूपये खर्च आता है। लेकिन आपको 3 से 4 लाख रूपये का मुनाफा होता है ,एक साल में बहुत मुनाफा होता है। के बारे में कहा जाता है कि इसकी खेती सही ढंग से करें तो मुनाफा कई गुना तक बढ़ जाता है।