गिर गाय का पालनकर आप तगड़ी कमाई कर सकते हो, एक दिन में देती है 50 से 60 लीटर दूध

एक नस्ल की गाय जो 50 से 80 लीटर दूध देती है, किसानों को धनवान बना सकती है। वर्तमान समय में हमारे देश में डेयरी फार्मिंग और पशुपालन व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा है। यह व्यवसाय ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों लोगों के लिए एक उत्कृष्ट आय का स्रोत बन रहा है।

यह भी पढ़िए – Iphone की गर्मी को ठंडा कर देंगा Samsung का धांसू स्मार्टफोन, कैमरा क्वालिटी देख लड़कियाँ भी हो जायेंगी मदहोश
एक दिन में देती है 60 लीटर दूध
गिर गाय देशी नस्ल की गाय की तरह ही है। इसकी खान पान की विशेष व्यवस्था की जाये तो यह एक दिन में 50 से 60 लीटर तक दूध देती है। इस गाय के पालन से आप लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। आज दूध की कीमत भी बढ़ती ही जा रही है। यह गाय ज्यादा दूध देती है।

गिर गाय का दूध है बहुत ही लाभदायक
अन्य गाय के मुकाबले यह गाय बहुत ही अलग है। इस गाय की खासियत यह है कि उसका दूध बहुत महंगा होता है और इसका आयुर्वेदिक लाभ भी होता है। इसका दूध किसी भी बीमार व्यक्ति को दिलाया जाए तो उसकी तबीयत बहुत जल्दी सुधार सकती है। इसका दूध छोटे बच्चों की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इस गिर नस्ल की गाय के बछड़े भी जीवंत और स्वस्थ होते हैं।

गिर गाय का रूप
गिर गाय का रूप थोड़ा थोड़ा देशी गाय की तरह ही होता है। आपको वता दे की गिर नस्ल की गाय को ज्यादा धूप में रहना पसंद नहीं होता। इसके कान लंबे और बड़े होते हैं और उसकी खाल लटकी हुई होती है। गिर नस्ल की गाय की खाल का रंग सफेद, गहरा लाल, या भूरे रंग के धब्बे के साथ गहरी लाल होती है। मादा गिर नस्ल गाय की वजन लगभग 385 किलोग्राम होता है और ऊँचाई 130 सेंटीमीटर होती है। नर गिर नस्ल गाय का वजन लगभग 545 किलोग्राम होता है और ऊँचाई 135 सेंटीमीटर होती है।
यह भी पढ़िए – Baleno का सिंहासन हिला के रख दिया है Maruti Fronx ने, दमदार इंजन और फीचर्स से मार्केट में मचाया हाहाकार

गिर गाय का यह है आहार
कोई भी दुधारू गाय को आहार जितना ज्यादा आहार दिया जायेंगा वह उतना ही ज्यादा दूध देती है। गिर नस्ल की गाय चारे में मक्का, बाजरा, गेहूं, जौं, जौं चावल, मूंगफली, सरसों, तिल, अलसी, और गुआर का चूरा खाती है। इसके आहार पर निर्भर करके इसकी दूध की मात्रा और गुणवत्ता निर्धारित होती है। गिर गाय का पालनकर आप अच्छी कमाई कर सकते है। यह बिज़नेस आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।